महासमुंद : चरित्र संदेह में पत्नी से मारपीट, साले पर चाक़ू से किया जानलेवा हमला
महासमुंद थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है की उसने अपनी पत्नी के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया.
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका पति आये दिन शराब पीकर चरित्र पर शंका करते हुये मारपीट करता है. 06 जुलाई 2026 रात करीबन 8 बजे भी वह नशे में घर आया और चरित्र पर संदेह कर गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगा.महिला ने इसकी सुचना फोन पर अपने भाई और जीजा को दी.
काफी देर तक विवाद करने बाद आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों को मोटर सायकल में बिठाकर तुम अपने मायके जाओ कहकर पेट्रोल पंप के पास लेकर गया, कुछ समय बाद महिला के भाई और जीजा आये, जिसे देखते ही आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पास पहले से रखे चाकु से महिला के भाई को हत्या करने की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया. बीच बचाव करने के प्रयास में महिला के दाहिने हाथ में चोंट लगी है. घटना के बाद डायल 112 वाहन से घायलों को अस्पताल ले जाया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी करन मन्नाडे के खिलाफ धारा 109(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.