बसना : बकरी चरवाहे ने माँ-बेटे को डंडा लेकर दौड़ाया, जानें पू... - CG Sandesh

बसना : बकरी चरवाहे ने माँ-बेटे को डंडा लेकर दौड़ाया, जानें पूरा मामला

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर में बकरी चराकर आ रहे व्यक्ति ने एक महिला और उसके बेटे को डंडा पकड़कर मारने दौड़ाया. आरोप है कि उसने अश्लील गाली गलौज भी की.

मिली जानकारी के अनुसार, 07 जुलाई 2026 को शाम करीब 6 बजे ग्राम मेदनीपुर निवासी प्रमदा पटेल के घर के मेन दरवाजा से बाहर उसका पुत्र देवेश पटेल बैठा था. उसी समय गांव का बिहारी पटेल अपने 15-20 बकरीयों को चरा कर वापस गली से ले जा रहा था. 

तब प्रमदा पटेल ने अपने बेटे को कहा चल घर अंदर नहीं तो बकरी का सिंग लग जायेगा. उसी बात पर बिहारी अश्लींल गली गलौच कर जाने से मार दुंगा कहकर अपने पास रखे डण्डा को पकडकर दौडाने लगा. किसी तरह माँ-बेटे जान बचा कर घर के अंदर घुस गये.

मामले में पुलिस ने आरोपी बिहारी के खिलाफ धारा 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें