अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दुर्ग जिले के जयदी... - CG Sandesh

अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दुर्ग जिले के जयदीप साहू ने जीता स्वर्ण पदक

अफ्रीका में चार से बारह जुलाई तक आयोजित हो रहे एशियन, पैसिफिक और अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जयदीप साहू ने स्वर्ण पदक जीता है। जयदीप ने छियासठ किलोग्राम सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार सौ बावन किलो से अधिक का वजन उठाया। 

जयदीप के इस प्रदर्शन पर भारतीय टीम के कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर कृष्णा साहू ने खुशी जताई है। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के दो अन्य खिलाड़ी प्रियंक मिश्रा और अमान शुक्ला भी हिस्सा ले रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें