खरीफ सीजन के लिए रासायनिक खाद का पर्याप्त उपलब्ध भंडार - छत्... - CG Sandesh

खरीफ सीजन के लिए रासायनिक खाद का पर्याप्त उपलब्ध भंडार - छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सरकार के अनुसार प्रदेश में खरीफ सीजन के लिए रासायनिक खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। तीस जून तक तेरह लाख सोलह हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। 

जुलाई में छत्तीसगढ़ को छियालीस हजार पांच सौ टन डीएपी की अतिरिक्त आपूर्ति भी मिली है। अब तक किसानों को सात लाख सत्ताईस हजार मीट्रिक टन से अधिक खाद वितरित की जा चुकी है, जबकि लगभग पांच लाख नवासी हजार मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार अभी भी उपलब्ध है। सरकार ने कहा है कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें