बसना : पिकअप की टक्कर से दादा-पोता घायल - CG Sandesh

बसना : पिकअप की टक्कर से दादा-पोता घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोपाली बाराडोली के बीच मेन रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गये. ग्राम कर्राभौना निवासी बरतराम सिदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 05 जुलाई 2026 को उसका पुत्र पुरन सिदार अपने मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सी जी 06 जी 0329 सुबह लगभग 07:30 अपने दादा जी मोहनो सिदार के साथ में ग्राम कर्राभौना से नवागांव की ओर जा रहा था. 

ग्राम कोदोपाली बाराडोली के बीच मेन रोड मे पहुँचे थे तभी सामने से आ रही पीकअप वाहन क० सी जी 06 एच डी 9663 के चालक ने अपने पीकअप वाहन को लपरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे दोनों मोटर सायकल से गिर गये. दोनों को काफी चोट लगी. उन्हें श्याम हॉस्पिटल भवंरपुर में भर्ती कराया गया है.

मामले में पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें