महासमुंद : मेडिकल स्टोर्स में मारपीट, आरोपी ने पर्ची दिखाकर पूछा कौन सी दवा किस काम आती है...
महासमुंद के एक मेडिकल स्टोर्स में मारपीट का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मेडिकल वाले को पर्ची दिखाकर कौन सी दवा किस काम आती है कहकर पूछा, मेडिकल के कर्मचारी ने दवा की पूरी जानकारी नहीं है कहा तो उसके साथ मारपीट की गई.
वार्ड नं. 10 ईमलीभाठा महासमुंद निवासी अखिलेश गार्डिया ने पुलिस को बताया कि वह लक्ष्मी मेडिकल में काम करता है. 01 जुलाई 2026 को रात करीब 10:30 बजे मेडिकल स्टोर्स में दीपाश चंद्राकर दवाई लेने आया और दवाई का पर्ची दिखाकर कहा कि इसमें जो दवाई है उसके बारे में बताओ कि लिखा हुआ दवाई किस काम आता है.
अखिलेश ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी मुझे नहीं है डॉक्टर से पूछ लीजिये. इतने में दीपांश ने गाली गलौच करते हुए कहा तेरे को नहीं पता तो यहां क्या करने के लिये बैठा है. आरोप है कि दीपांश ने दुकान के अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे अखिलेश को चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी दिपांश चंद्राकर के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.