महासमुंद : जिले में राशन कार्ड सदस्यों की लंबित ई-केवाईसी 15... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में राशन कार्ड सदस्यों की लंबित ई-केवाईसी 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित राशन कार्डों में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि विभागीय पोर्टल में उपलब्ध जानकारी के अनुसार 25 जून 2026 की स्थिति में महासमुंद जिले में 72,953 राशन कार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी (आधार प्रमाणीकरण) की प्रक्रिया लंबित है। 

जिले में विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित हितग्राहियों की ई-केवाईसी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।  खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक अपने प्रभार क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों को ई-केवाईसी हेतु लंबित सदस्यों की दुकानवार सूची उपलब्ध कराएंगे। उचित मूल्य दुकान संचालकों द्वारा संबंधित हितग्राहियों का ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अथवा फेस ई-केवाईसी के जरिए सत्यापन कराया जाएगा।

खाद्य निरीक्षकों को प्रत्येक उचित मूल्य दुकान की नियमित समीक्षा करने, दुकान संचालकों एवं हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करने तथा ई-केवाईसी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी पात्र राशन कार्डधारियों के परिवार के प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी समय पर पूर्ण हो सके।

संचालनालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि लंबित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए। साथ ही, ई-केवाईसी पूर्णता का प्रमाण-पत्र तथा यदि कोई सदस्य शेष रह जाता है तो उसका कारण सहित सदस्यवार विवरण 20 जुलाई 2026 तक संचालनालय को भेजना अनिवार्य होगा। निर्धारितकरें  समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित जिला अधिकारियों तथा सहायक खाद्य अधिकारियों एवं खाद्य निरीक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें