महासमुंद : घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरदा की एक महिला ने जान से मारकर फेक देने की धमकी देने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
ग्राम उमरदा निवासी बिसाहिन यादव ने पुलिस को बताया कि 01 जुलाई 2026 को शाम लगभग 4 बजे उसके घर के बाहर दरवाजा में शिवचरण यादव और सियाराम यादव ने ताला लगा दिया और अपने घर चले गये. बिसाहिन ताला तोडकर परिवार के साथ घर के अंदर गई थी.
ताला तोडने की जानकारी होने पर शिवचरण यादव, सियाराम यादव और अन्य लोग घर अंदर आकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मरने की धमकी देकर घर से बाहर निकलने पर जान से मारकर फेक देने की धमकी दिये. बिसाहिन के बेटे शिवकुमार यादव की सुचना पर डायल 112 की टीम पहुंची. पुलिस के आने पर वे घर के बाहर आये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवचरण यादव, सियाराम यादव और अन्य के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.