महासमुंद : दशगात्र कार्यक्रम से लौटते वक्त हादसे में मौत - CG Sandesh

महासमुंद : दशगात्र कार्यक्रम से लौटते वक्त हादसे में मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरियाझर मोड के पास सड़क दुर्घटना में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति की मौत हो गई. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, परदेशी राम कंवर पिता स्व. आनंदराम कंवर उम्र 80 साल निवासी ग्राम परसदा, खट्टी 29 जून को अपने दामाद गुलाब राम कंवर के साथ मोपेड TVS XL सुपर में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कांपा खट्ठीडीह गये थे. घर आते वक्त शाम करीब 06:30 बजे बोरियाझर मोड के पास रूके.  

परदेशी लघुशंका करने के लिये रोड क्रॉस कर रहा था. उसी समय बोरियाझर की ओर से आ रही मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक CG06 HG 2951 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए परदेशी को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोंट लगी. उसे जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें