CG : नकाबपोश लुटेरों ने सोने-चांदी के जेवरात लूटे
कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी कला में आज तीन नकाबपोश लुटेरों ने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार ये नकाबपोश एक मोटरसाइकिल से ग्रामीण बैंक के पास स्थित ज्वेलर्स दुकान पहुंचे और दुकान संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें