छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

पिछले चौबीस घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ स्थानों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। 

जबकि, राज्य के अधिकांश स्थानों में कल हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक इस मानसून के दौरान मौसमी वर्षा सामान्य से साठ प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

कई जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के बलरामपुर, बिलासपुर, जीपीएम, कबीरधाम , कांकेर कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा सहित कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है । इन ज़िलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें