बसना : माँ और भाई के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज
बसना थाना में एक युवक ने अपने भाई के खिलाफ मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी पर भाई और माँ के साथ मारपीट करने का आरोप है.
कोलिहादेवरी निवासी राजेश नाग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 30 जून को उसकी माँ शिववती नाग ने अपने बेटे राजेश और विनोद नाग को उसके घर के ऊपर सीट लगाने के लिए कहा. इतने में विनोद नाग अपनी मां को अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. मारते देख राजेश उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारने लगा.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विनोद नाग के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें