बसना : महिला को खेत में गाड़ने की धमकी, FIR दर्ज - CG Sandesh

बसना : महिला को खेत में गाड़ने की धमकी, FIR दर्ज

ग्राम मोहगांव के खेत में जमीन सम्बन्धी विवाद पर महिला के साथ गाली गलौज कर मारकर गाड़ने की धमकी देने के मामले में शिकायत के बाद बसना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दशमोती साव पति ललित कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सरायपाली के माता के नाम पर ग्राम मोहगांव में भूमि (203,263,389) है, जिसके मुख्तियारनामा पर दशमोती का नाम दर्ज है.

दशमोती 26 जून को धान बुआई करवा रही थी. इसी दौरान गांव के मोंगरा साव, वेदकुमार साव एवं मोंगरा की माँ आये और तु हमारे खेत में किससे पुछकर धान बुआई कर रही है कहकर अश्लील गाली गलौच कर बोले हमारे खेत से चले जा नहीं तो जान से मारकर यही गाड देंगें कहकर धमकी दिये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी माेगरा साव, वेद कुमार साव और मोंगरा साव की मां के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें