पीपीपी मॉडल के तहत जीएमआर को सौंपा गया नागपुर हवाई अड्डा, वि... - CG Sandesh

पीपीपी मॉडल के तहत जीएमआर को सौंपा गया नागपुर हवाई अड्डा, विकास को मिलेगी नई गति

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत जीएमआर समूह को सौंप दिया गया है। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमान रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल (एमआरओ) केंद्र तथा कार्गो हब विकसित होने से नागपुर की आर्थिक क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में 74 हवाई अड्डे थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 165 हो गई है।

नायडू ने कहा कि नागपुर का कार्गो हब क्षेत्र के प्रसिद्ध संतरे, हथकरघा उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास से विदर्भ क्षेत्र में पर्यटन, उद्योग और खनन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड और अन्य रक्षा संस्थानों से बड़े निवेश आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें