नवोदय की तैयारी हेतु बच्चों को दी गई नि: शुल्क कोचिंग - CG Sandesh

नवोदय की तैयारी हेतु बच्चों को दी गई नि: शुल्क कोचिंग

सरायपाली. विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री कश्यप के मार्गदर्शन में संकुल केन्द्र सरायपाली के अंतर्गत नवोदय विद्यालय परीक्षा 2020 हेतु कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर सरायपाली में नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ किया गया.

इसमें समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन संकुल प्रभारी सोमदेव तिवारी एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक गणेश चैहान द्वारा किया गया.

इस अवसर पर संकुल के शिक्षक गण राजेश प्रधान, प्रकाश तांडी, गणेश राव जंगले,राकेश प्रधान एवं परवीन बेगम आदि उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें