बसना : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बसना : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली से बाइक चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मई 2026 की रात आमापाली निवासी परमानंद साव मोटर सायकल को घर के सामने में खड़ी कर सो गया. रात करीब 1:30 बजे जब वह पेशाब करने निकला तो देखा कि उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी.

वह आसपास पता तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला. मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06 HD 6755 कीमती 20000 रूपये को अज्ञात व्याक्ति चोरी कर ले गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें