CG : दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियों की चोरी, अज्ञात आरोपियों के... - CG Sandesh

CG : दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियों की चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकराभाठा में अज्ञात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक पशुपालक के कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां पार कर दीं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित समन सिंह पैकरा ने बताया कि 19 जून की शाम वे अपने 4 बकरे और 15 बकरियों को चराकर सुरक्षित कोठे में बंद करके सो गए थे। अगली सुबह करीब 4 बजे जब उनकी नींद खुली, तो कोठे की दीवार टूटी हुई थी और अंदर से सभी पशु गायब थे। चोरी गए पशुओं की कुल अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने आसपास के इलाकों में गहन खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। रतनपुर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध कर आगे की जांच मे जुट गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें