महासमुंद : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए 22 जून से 3 जुला... - CG Sandesh

महासमुंद : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए 22 जून से 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है।

श्रम पदाधिकारी डी एन पात्र ने बताया कि योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का लाभ ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्रथम दो संतानों को दिया जाएगा, जिनका श्रमिक पंजीयन कम से कम एक वर्ष पूर्ण कर चुका हो तथा जिनके बच्चे इस सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले रहे हों। 

प्राप्त आवेदनों में पात्र विद्यार्थियों का चयन निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान किया जाएगा, जिससे श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सकें।

आवेदन श्रम विभाग के श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल https://shramevjayate.nic.in या निकटतम श्रम संसाधन केंद्र, चॉइस सेंटर अथवा कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला महासमुंद के माध्यम से किए जा सकते हैं। योजना के लिए आवेदन करते समय श्रमिक पंजीयन कार्ड, छात्र-छात्रा का मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की उत्तीर्ण अंकसूची तथा वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। श्रम विभाग ने पात्र निर्माण श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर अपने बच्चों को योजना का लाभ दिलाएं तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें