तुमगांव : बस स्टैण्ड जा रहे वृद्ध को मोटरसायकल ने मारी ठोकर,... - CG Sandesh

तुमगांव : बस स्टैण्ड जा रहे वृद्ध को मोटरसायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत घर से पैदल बस स्टैण्ड ग्राम भोरिंग जा रहे एक वृद्ध को मोटरसायकल ने ठोकर मार दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार जगदीश ब्रम्हे पिता स्व. रामदस ब्रम्हे उम्र 66 वर्ष, ग्राम भोरिंग निवासी 23 अप्रैल 2026 के अपने घर से पैदल बस स्टैण्ड ग्राम भोरिंग जा रहा था, इसी दौरान रात्रि करीबन 07:45 बजे समोदा की ओर से आ रही मोटरसायकल क्र0 CG04PG1060 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज, लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे जगदीश ब्रम्हे को पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे जगदीश ब्रम्हे के सिर, चेहरा, हाथ एवं कोहनी और पैर में चोंट लगा था, और इसके बाद उसका ईलाज के दौरान दिनांक 27 अप्रैल 2026 को मृत्यु हो गया.

वहीँ मामले मे आरोपी मोटरसायकल क्रमांक CG04PG1060 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS, 184, mv act का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें