पिथौरा : गाली गलौच, मारपीट के मामले में काउंटर केस - CG Sandesh

पिथौरा : गाली गलौच, मारपीट के मामले में काउंटर केस

पिथौरा के वार्ड नंबर 18 सांई मंदिर के पीछे गाली गलौच कर मारपीट को लेकर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है.

सीमा यादव पति हेमेन्द्र कुमार यदु ने बताया कि वह वार्ड नंबर 18 सांई मंदिर के पीछे की निवासी है, जहाँ कुबेर कश्यप हमेशा पीकर मां बहन का गाली गलौच कर मारपीट करता है, जो उनकी हमेशा की समस्या है.

सीमा ने बताया कि एक बार पहले ही उनके ऊपर शिकायत हो चुकी है और केश अभी भी चल रहा है. जिसके चलते वह हमेशा उन्हें परेशान करता है.

सीमा ने बताया कि उसने एक बार उसके बेटे को मारा था, उस पर उसका भी केश चल ही रहा है, सीमा ने इससे जल्द से जल्द मुक्ति दिलाने की मांग की है.  

वहीँ मामले में आरोपी कुबेर कश्यप के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि कुबेर कश्यप ने बताया कि वह वार्ड नंबर 18 लाखागढ का निवासी है, तथा घर के पास दुकान से बिस्कीट लेकर आ रहा था उतने में कुत्ते लोगो ने उसे घेर लिया तो उसने कुत्ते भगाने के उद्देश्य से चिल्लाया.

जिसपर वही पास के घर जिनके यहां के कुत्ते थे वहां कि महिला सीमा यदू एवं उसकी लडकी सृष्टि यदू उसे जबरन गाली गलौज करने आये.

कुबेर कश्यप ने बताया कि दोनो उनके घर लड़ने आए, सीमा यदु झाड़ू लेकर उसे मारने आई थी एवं उसकी लड़की गंदी गंदी गाली गलौच करके घर के लोगो को भी चिल्लाई. इसी प्रकार उनका पति शराब पीकर गाली गुप्तार करता है. कुबेर कश्यप आवेदन पर सीमा यदू और  सृष्टि यदू पर धारा 296, 3(5) बीएनएस का अपराध का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें