महासमुंद : गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देकर सिर में मारप... - CG Sandesh

महासमुंद : गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देकर सिर में मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद के ग्राम चिंगरौद में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देकर सिर में मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बम्हनी वार्ड नं 12 निवासी अमीर ढीढी ने बताया कि 18 जून 2026 के रात्रि 10:30 बजे वह खाना खाकर घुमने के लिये निकला था, इसी दौरान ग्राम चिंगरौद आम रोड पीपल पेड़ के पास भानू बंजारे बैठा था. तभी रायपुर में रहकर काम करने वाला उसका दोस्त दिलीप बंजारे आया तो दोनों आपस में बैठकर बात कर रहे थे.

इसके कुछ समय बाद दिलीप अपना घर चला गया, तभी भानू बंजारे अमीर ढीढी के पास आकर उसे बेवजह गाली गलौज देन लगा. जिसपर अमीर ढीढी गाली देने से मना किया तो भानू बंजारे तू कौन है रे सारा बेटा बोलकर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देकर अमीर के सिर में मारपीट किया. मारपीट करने से अमीर के सिर में चोंट लगकर खून निकला है, दर्द हो रहा है.  

अमीर ने बताया कि भानू बंजारे द्वारा किस वस्तु से मारपीट किया है उसे नहीं पता, मारपीट कर भानू बंजारे भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भानू बंजारे के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें