सरायपाली : शाला की दो छात्राओं का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्... - CG Sandesh

सरायपाली : शाला की दो छात्राओं का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में चयन

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केदुवाँ के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं कु. वीणा साहू एवं कु. प्रेमशीला राणा का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में चयन हुआ है। 

दोनों छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, पालकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

इस शानदार सफलता पर शाला परिवार केदुवाँ ने दोनों छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

इस अवसर पर प्रेरणास्रोत रहे विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल तथा बीआरसी देवानंद नायक ने दोनों छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है तथा निरंतर परिश्रम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट परिणाम है।

विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार भोई ने छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

संकुल समन्वयक घनश्याम दास ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे संकुल के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केदुवाँ के समस्त शिक्षकगण एवं शाला परिवार ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें