बसना : कन्या छात्रावास के पास अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्ता... - CG Sandesh

बसना : कन्या छात्रावास के पास अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को मुखबिर की सुचना पर पुलिस वार्ड नंबर 2 बसना स्थित कन्या छात्रावास के पास पहुंची. जहाँ आरोपी महिला कुमारी कोसारिया पति राजकुमार कोसरिया उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं-02 बसना अवैध रूप से महुआ शराब रख कर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही थी.

पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा. उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1400 रूपये बरामद किया गया.

आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें