CG : निर्माणाधीन मकान में 19 वर्षीय चौकीदार ने की आत्महत्या,... - CG Sandesh

CG : निर्माणाधीन मकान में 19 वर्षीय चौकीदार ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना अंतर्गत बोदरी स्थित रामावैली प्रीमियम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की देखरेख कर रहे 19 वर्षीय चौकीदार सागर महिपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नकटीडीह का रहने वाला सागर पिछले दो महीने से इस साइट पर तैनात था, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे वह अपने कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है और एसडीएम बिल्हा को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन युवक ने यह कठोर कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें