महासमुंद : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत हितग्राही को मि... - CG Sandesh

महासमुंद : दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत हितग्राही को मिली ई रिक्शा, विधायक ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अनुशंसा पर दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत एक महिला हितग्राही को ई-रिक्शा मिली। योजना के तहत ई रिक्शा मिलने पर हितग्राही महिला ने छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार जताया। शहर की वार्ड क्रमांक 02 निवासी सुमित्रा भोई ने कहा कि वें मजदूर हैं और उनका पंजीयन श्रम विभाग में है। 

उन्हें इस योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरा और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अनुशंसा पर उन्हें आज ई-रिक्शा मिल गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों और असंगठित कर्मकारों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि महिला श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना ही इस योजना का मुख्य लक्ष्य है। इससे महिलाएं अपने स्वयं के रोजगार प्राप्त कर रही हैं। इससे उनमें आत्मनिर्भरता आ रही है। केंद्र एवं राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दे रही है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता रेखा बेहरा, हनीश बग्गा, पीयूष साहू, शरद मराठा, नईम खान ने भी हितग्राही को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें