महासमुंद : महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को 30 जून तक ई-... - CG Sandesh

महासमुंद : महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराने की अपील

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के कुल 3 लाख 18 हजार 576 हितग्राही हैं, जिनमें से 2 लाख 92 हजार 97 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है तथा 26 हजार 479 हितग्राहियों का ई-केवाईसी अभी शेष है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पहुंचकर ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। ताकि  योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करते रहें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें