पटेवा : खून से लथपथ मिली महिला की लाश, हत्या का मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : खून से लथपथ मिली महिला की लाश, हत्या का मामला दर्ज

आज पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरेंगा में एक अज्ञात महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई.

17 जून 2026 के सुबह करीबन 09:30 बजे ग्राम तुरेंगा के खेमसिंग दीवान के खेत में महुआ पेड़ के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली है जिसकी उम्र 25-30 वर्ष बताई गई है.

यह महिला का शव खून से लथपथ जिसके गला, दाढ़ी, जबड़ा में गहरा चोट का निशान है, तथा नीला रंग का नायटी में है.

पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला का शव घटना स्थल पर पड़ा हुआ था जिसके गला, जबड़ा एवं दाढी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर देना प्रतीत होता है, मौके पर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है.

तथा मामले के अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें