महासमुंद : मिशन शक्ति के तहत जेंडर विशेषज्ञ पद हेतु 30 जून त... - CG Sandesh

महासमुंद : मिशन शक्ति के तहत जेंडर विशेषज्ञ पद हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण केंद्र स्थापित किया गया है।मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब में जेंडर विशेषज्ञ के एक रिक्त पद (अन्य पिछड़ा वर्ग) पर संविदा भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र 30 जून 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) पिन-493445 में शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। 

निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पात्रता की शर्तें जिले की वेबसाइट https://www-mahasamund.gov.in पर उपलब्ध हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें