पेन में बम... धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो; जानें डिटेल
इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि रास्तों में जगह-जगह पेन फेंका गया है, जो पेन नहीं बल्कि पेन जैसा दिखने वाला बम है, जिसे उठाकर दबाने पर वह ब्लास्ट हो रहा है. इतना ही नहीं वीडियो में घायलों की तस्वीर भी दिखाई जा रही है.
दरअसल, यह कोई बम नहीं है बल्कि यह एक विदेशी शॉपिंग वेबसाइट ‘Etsy’ पर मिलने वाली पेन है, जिसे ग्रेनेड के डिजाईन में बनाया गया है. वायरल वीडियो में घायलों की जो तस्वीरें दिखाई जा रही है वह भी फर्जी है. घायलों की तस्वीरें किसी दुसरे घटना की है.
इस सम्बन्ध में सरकार या पुलिस प्रशासन ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है. बिना किसी तथ्य के सोशल मीडिया पर वायरल चीजों पर भरोसा ना करें.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें