बसना : पथरला पुल के पास सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में म... - CG Sandesh

बसना : पथरला पुल के पास सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में मामला दर्ज

बसना पुलिस ने 23 जनवरी 2026 को बिलाईगढ मार्ग में पथरला पुल के पास हुए एक सड़क हादसे में ईलाज के दौरान मौत होने पर मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी अनुसार प्रेमसागर चौहान 23 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06 GZ 1847 में अपने दोस्त नरेन्द्र प्रधान के साथ बसना जा रहा था.

इसी दौरान बसना से बिलाईगढ मार्ग में पथरला पुल के पास में बसना की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 9419 का चालक अपने मोटर सायकल वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल क्रमांक CG06 GZ 1847 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना से मोटर सायकल चालक प्रेमसागर चौहान को सिर में, सीने में कमर में चोट आया था तथा पीछे बैठे नरेन्द्री प्रधान को हल्का चोट आया था.

घटना के बाद प्रेमसागर चौहान को उपचार हेतु सरायपाली अस्पिताल ले गये जहां से रिफर करने पर ओम हास्टिपल रायपुर में भर्ती कराया गया था, इसी बीच ईलाज के दौरान 24 जनवरी 2026 को रात्रि करीबन 01:20 बजे प्रेमसागर चौहान की मृत्यु हो गई.

वहीँ मामले की संपूर्ण मर्ग जांच पर धारा आरोपी चालक के खिलाफ 106(1) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें