सरायपाली : ट्रैक्टर में बैठकर जाते समय गिरकर चक्के में दबने ... - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रैक्टर में बैठकर जाते समय गिरकर चक्के में दबने से हुई मौत

सरायपाली के ग्राम लंबर के पास व्यक्ति की मौत ट्रैक्टर में बैठकर जाते समय उससे गिरकर चक्के में दबने से हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को पंचू यादव अपने साढू भैया हीरालाल यादव एवं हीरालाल यादव की पत्नी कुंती यादव, निवासी कुटेला के साथ हीरालाल यादव के नीला रंग के बिना नंबर वाली स्वराज ट्रैक्टर में बैठकर कुटेला से ग्राम सगुनडीह जा रहा था.

ट्रैक्टर को हीरालाल यादव चला रहा था, ट्रैक्टर के दाहिने भाग में पंचू यादव बैठा था एवं ट्रैक्टर के बाएं भाग में हीरालाल की पत्नी कुंती यादव बैठी थी.

इसी दौरान जैसे ही ग्राम लंबर के दुर्गा मंच के पास पहुंचने पर हीरालाल के द्वारा अपने ट्रैक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रैक्टर के दाहिने भाग में बैठे मृतक पंचू यादव ट्रैक्टर के दाहिने भाग के बड़ा चक्का के सामने गिर गया, जिससे ट्रैक्टर के बड़ा चक्का में दबने से पंचू यादव की मौके पर ही मौत हो गया.

वहीँ इस घटना के बाद पुलिस ने नीला रंग के बिना नंबर वाली स्वराज ट्रैक्टर के चालक हीरालाल यादव पिता ब्रम्हा यादव उम्र 45 वर्ष निवासी कुटेला के द्वारा अपराध धारा 106(1) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से हीरालाल यादव के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें