महासमुंद : नशे के हालत में आकर की गाली गलौच मना करने पर चाकु... - CG Sandesh

महासमुंद : नशे के हालत में आकर की गाली गलौच मना करने पर चाकु से हमला

महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में लुडो खेल रहे एक व्यक्ति और उसके भाई पर स्टील के चाकु से हमला कर दिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बिरकोनी निवासी रवि सेन ने बताया कि 13 जून 2026 को रात्रि 10:00 बजे वह अपने अन्य दोस्त अमन, दुष्यंत, नरेन्द्र के साथ बाजार चौक बिरकोनी में लुडो खेल रहा था. उसी दौरान गांव का मोनू चन्द्राकर नशे के हालत में आया और गाली गलौच करने लगा.

रवि सेन ने जब गाली देने से मना किया तो मोनू हांथ मुक्का से मारपीट करने लगा और अचानक उत्तेजीत होकर आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर अपने पास रखे स्टील के चाकु से रवि को मारने लगा.

रवि सेन ने बताया कि उसने बंचने का प्रयास किया तो चाकु उसके सिर के पीछे भाग में लग गया, और खुन निकलने लगा. तथा उसी समय उसका भाई राहुल सेन उसे बचाने आया तो मोनु चन्द्राकर उसे भी चाकु से मार दिया. जिससे राहुल सेन के सिर में बांए तरफ चोंट लगा.

वहीँ इस पुरे मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी मोनू चन्द्राकर के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें