बसना : अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने के मामले में अपराध दर... - CG Sandesh

बसना : अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने के मामले में अपराध दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिपलखुटा से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने की घटना सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम पिपलखुटा निवासी संतकुमार दास मानिेकपुरी ने बताया कि उसके परिवार का प्रकाश दास, उत्त‍म दास के साथ पारिवारीक विवाद चल रहा था. जिस पर 12 जून 2026 को रात्रि लगभग 08 बजे उक्त‍ व्यक्तियों ने संतकुमार के पुत्र से नहाने जाते समय अभद्र बात करते कुत्ता लोगो को जाने दो फिर बात करते है कहा.

इसके बाद जब संतकुमार का पुत्र जब वापस घर रहा था तो फिर प्रकाश दास द्वारा क्यो बार बार इधर आते जाते रहता है कहकर गाली गलौच किया तथा उसी बात पर संतकुमार का पुत्र और प्रकाश वाद विवाद हो रहे थे जिस पर संतकुमार जाकर प्रकाश से क्यो शराब पीकर इस तरिके से वाद विवाद करता है कहकर समझाने पर, प्रकाश दास ने तू कौन होता है समझाने वाला कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट करते जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा लेकर दौड़ाया.

इस घटना को सैनू दास मानिकपुरी, सेत दास मानिकपुरी देखे सुने है एवं बीच बचाव किये है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश दास और  उत्तम दास के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें