CG : 3 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारी, तहसीलदारों का ब्य... - CG Sandesh

CG : 3 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारी, तहसीलदारों का ब्यौरा तैयार करने के निर्देश

डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे । कल रायपुर में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि गड़बड़ी रोकने के लिए ई-एचआरएमएस पोर्टल बनाया जायेगा। 

राजस्व मंत्री ने विभिन्न जिलों में 3 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक/सहायक अधीक्षक और राजस्व निरीक्षकों की सूची तलब की है. इसके साथ ही, एक ही हल्का में 3 साल से ज्यादा समय से जमे पटवारियों का भी पूरा ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण करने के लिए सभी आवश्यक सर्वे कार्य आगामी 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरे करने के निर्देश दिये है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें