बसना जनपद पंचायत क्षेत्र के 53 व्यक्तिगत शौचालय को स्वीकृति ... - CG Sandesh

बसना जनपद पंचायत क्षेत्र के 53 व्यक्तिगत शौचालय को स्वीकृति प्रदान

जिले के जनपद पंचायत बसना क्षेत्र में सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुविधा एवं समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सुशासन तिहार में नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना पीयूष सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु सुशासन तिहार में कुल 460 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 53 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। शेष आवेदनों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय-सीमा में मिल सके।

इसी तरह जनपद पंचायत बसना में राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए ग्रामीणों से कुल 332 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में नवीन कार्ड के लिए 91 आवेदन, नाम जोड़ने के लिए 128, नाम सुधार के लिए 23, एपीएल से बीपीएल श्रेणी में परिवर्तन हेतु 36 तथा केवाईसी से संबंधित समस्याओं के लिए 12 आवेदन शामिल हैं। 

बसना विकासखण्ड के हितग्राहियों ने शौचालय स्वीकृति और राशन कार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिलाने पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सभी आवेदनों का संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है एवं हितग्राहियों को फोन पर इसकी जानकारी दी जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें