खल्लारी : सड़क दुर्घटना में ईलाज के दौरान युवक की मौत - CG Sandesh

खल्लारी : सड़क दुर्घटना में ईलाज के दौरान युवक की मौत

खल्लारी थाना क्षेत्र में मोटरसायकल से हुए एक दुर्घटना में युवक की मौत अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सूरज खाडिया 19 जुलाई 2025 को शाम हीरो होण्डा क CG06GF0553 में बैठकर घरेलू काम से अरण्ड गया था. जहाँ उसके दोस्त ताम्रध्वाज ठाकुर व तेजेश्वर के साथ शाम के 5:00 बजे निकले थे और रायतूम में मोटरसायकल को बनायें.

इसके बाद सूरज शाम 07:00 बजे वहां से अरण्ड के लिए निकले, मोटरसायकल को सूरज खडिया चला रहा था, इसी दौरान अरण्‍ड के पास मोड़ पर पहुंचे थें कि पीछे से आ रही मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GW 2788 के चालक द्वारा पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से सूरज की मोटरसायकल अनियंत्रित होकर गिर गई, इससे सूरज के सिर व जबडा, छाती में चोट आई.

ताम्रध्वाज ठाकुर को सामान्य चोट होट में आया था तथा तेजेश्वर को जबाडा में चोट आया था. इसके बाद फोन कर घटना के बारे में परिजनो को बताया गया, जहाँ उपचार के लिए 112 के माध्यम से सभी को जिला अस्पताल महासमुंद ले गये.

बताया गया कि ईलाज के दौरान सूरज खडिया की 02 अगस्त 2025 को डी.के.एस अस्पताल रायपुर में मौत हो गई. जांच पर पुलिस ने आरोपी मोटरसायकल CG06GW2788 के वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पुर्व चला कर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से सुरज खडिया की मौत होना पाया.

जिसपर मोटरसायकल CG06GW2788 के चालक का कृत्य अपराध धारा 281, 125(a), 106(1) BNS का अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें