बसना : खेत और निर्माणाधीन मकान से लगातार सामने आ रही केबल वा... - CG Sandesh

बसना : खेत और निर्माणाधीन मकान से लगातार सामने आ रही केबल वायर चोरी की घटना

महासमुंद जिला में इस समय लगातार केबल वायर के चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जिले में लगातार खेत और निर्माणाधीन मकान से केबल वायर चोरी किये जा रहे हैं. इस बार चोरी की एक घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा से सामने आई है.

ग्राम पिरदा निवासी शेष कुमार पटेल ने बाताया कि वह  अपने खसरा नं 320/2 रकबा 0.17 हे0 में नया मकान बना रहा हैं, जिसमें लाईट व मशीन चलाने के लिये 160 मीटर लंबी मल्टीवायर 2 एमएम खीचा था.

इसके बाद 11 जून 2026 को सुबह 07:00 बजे जब वह निर्माणाधीन मकान में गया तो देखा कि लाईट व मशीन चलाने के लिये जो वायर खीचा था उसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.  

शेष कुमार पटेल ने आसपास में इसका पता किया, जिसका कहीं पता नहीं चला, चोर ने 160 मीटर लंबी मल्टीवायर 2 एमएम 15000 रूपये की चोरी की है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2)-BNS का अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें