बागबाहरा : सड़क किनारे स्थित गढ्ढा में गिरने से मोटरसायकल चाल... - CG Sandesh

बागबाहरा : सड़क किनारे स्थित गढ्ढा में गिरने से मोटरसायकल चालक की मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के मुनगासेर रोड़ भदरसी मोड़ के पास एक मोटरसायकल चालक की सड़क किनारे स्थित गढ्ढा में गिरने से मौत हो गई थी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार जगदल्ला चौकी बुंदेली निवासी निकेतन ठाकुर पिता खाडूराम ठाकुर उम्र 38 साल, रायपुर में किराया के मकान मे रहकर वायरिंग एवं बिजली फिटिंग का काम करता था, तथा उसका परिवार वाले ग्राम जगदल्ला मे रहते थे.

निकेतन 11 मई 2026 को शाम लगभग 05:00 बजे रायपुर से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 9590 को तेज से चलाते हुए अपने घर ग्राम जगदल्ला आ रहा था, इसी दौरान लगभग 08:30 बजे बागबाहरा से मुनगासेर रोड भदरसी मोड़ के पास निकेतन का मोटर सायकल अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे स्थित गढ्ढा में मोटर सायकल सहित गिर गया, जिससे चोट आने के कारण निकेतन ठाकुर की मृत्यु हो गई.

वहीँ पुलिस ने मामले की सम्पूर्ण मर्ग जांच मे अपराध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें