महासमुंद : जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेव... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से जारी एवं आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध - सीएमएचओ

जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में दवा की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य जांच सेवाओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा नियमित रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है ताकि आमजन को बेहतर एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहें। 

उन्होंने बताया कि कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में प्रयोगशाला जांच के लिए उपयोग किए जाने वाले लैब रीजेंट की अस्थायी कमी की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसकी पूर्ति के लिए आवश्यक मांग तत्काल सीजीएमएससी को भेज दी गई है तथा रीजेंट उपलब्ध होते ही सभी जांच सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी जानकारी के लिए तथा किसी प्रकार की शंका होने पर संबंधित स्वास्थ्य संस्था अथवा जिला स्वास्थ्य कार्यालय से संपर्क करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें