CG :  भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब के साथ एक महिला सहि... - CG Sandesh

CG : भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब के साथ एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने ग्राम बिरगहनी और लखराम में छापेमारी कर शराब कोचियों जयराम गंधर्व और देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज को पकड़ा, जिनके पास से 18 लीटर देशी प्लेन शराब और 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में ग्राम कलमीटार में गीता बाई बंजारे के पास से 310 ग्राम गांजा और उसकी बिक्री से मिले 270 रुपये नकद जब्त किए गए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें