सरायपाली : एचपीवी टीकाकरण की धूम पाटसेंदरी में बूम 85 बालिका... - CG Sandesh

सरायपाली : एचपीवी टीकाकरण की धूम पाटसेंदरी में बूम 85 बालिकाओं ने लगाया वैक्सीन

सरायपाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव के निर्देशन में व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक , खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह की मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसेंदरी में गर्भाशय कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण का शिविर 8 जून को लगाया गया था जहां पर 85 बालिकाओं को टीकाकृत किया गया।

स्वास्थ्य विभाग सरायपाली आम नागरिकों से अपील करता है कि गर्भाशय कैंसर से बचाव हेतु HPV का टीका पूर्णत सुरक्षित है सभी समझदारी दिखाएं अपने 14 वर्ष के बिटिया को टीका अवश्य लगवाए इस शिविर में ग्रामीण चिकित्सा सहायक डी बी कुर्रे ,सेक्टर पर्यवेक्षकआर एन दुबे, आर गार्डिया , अखिल प्रधान ,नर्सिंग ऑफिसर रजनी पटेल, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संजय चौधरी, लेखा सह डाटा सहायक गौरीशंकर प्रधान , मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती अमना साहू, मितानिन तशीला सड़ंगी शिवानी त्रिपाठी कुंती चौहान शारदा दास राधा चौहान इत्यादि उपस्थित रहे

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें