फर्जी शादी कार्ड बन रहे साइबर ठगी का हथियार, पुलिस ने जारी की चेतावनी
शहडोल पुलिस ने व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे फर्जी शादी के निमंत्रण कार्डों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी इन दिनों वेडिंग इन्विटेशन के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
ये फाइलें पीडीएफ या इमेज की बजाय इंस्टॉल होने वाले एप के रूप में भेजी जाती हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता है, मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में जा सकता है।
इससे बैंकिंग और यूपीआई संबंधी जानकारी चोरी होने, ओटीपी पढ़े जाने और सोशल मीडिया अकाउंट के दुरुपयोग का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध फाइल या लिंक पर क्लिक न करने, केवल आधिकारिक स्रोतों से एप डाउनलोड करने और मोबाइल की सुरक्षा अपडेट नियमित रखने की अपील की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें