छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी आयुष पांडे का भारत ‘ए’ टीम में श्... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी आयुष पांडे का भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए चयन

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी आयुष पांडे का चयन भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। इसी के साथ वे सीनियर इंडिया ए टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

आयुष ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में छत्तीसगढ़ के लिए सात मैचों की 13 परियोंं में संतावन दशमलव तीन की औसत से 573 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें