दूध के डिब्बा में शराब रखकर किया जा रहा था परिवहन, मामला दर्ज.
महासमुंद में एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल से दूध के डिब्बा में 15 पौवा देशी प्लेन शराब परिवहन करते पकड़ाया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सुचना पर मेन रोड महासमुन्द में देना बैंक के सामने अंबेडकर चौक तरफ से आ रही एक XL TVS मोटर सायकल क्रमांक C G06G P 9594 को रोका गया जिससे नाम पूछने पर हेमलाल यादव पिता जोधन यादव उम्र 47 साल बताया.
पुलिस ने बताया है की आरोपी की तलाशी लेने पर नीले रंग के दूध के डिब्बा में 15 पौवा देशी प्लेन शराब रखा मिला. जिसकी कीमत 900 बताई गई. पुलिस ने मामले में 15 शराब और परिवहन में युक्त मोटर सायकल कीमती करीबन 10,000 को जप्त कर आरोपी हेमलाल यादव का कृत्य अपराध धारा 34(A) आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें