कोमाखान : पीकप वाहन की ठोकर से मोटरसायकल सवार घायल - CG Sandesh

कोमाखान : पीकप वाहन की ठोकर से मोटरसायकल सवार घायल

कोमाखान थाना क्षेत्र के सुवरमाल मोड़ के पास एक पीकप वाहन की ठोकर से मोटरसायकल में पीछे बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी खेलसिंग निषाद अपनी बुआ देवकी बाई के दशगात्र कार्यक्रम के लिए 04 जून 2026 को अपने जीजा राजकुमार निषाद के साथ राशन सामान लेने मोटरसायकल क्रमांक CG 06 GX 6211 से कोमाखान गया था.

जहाँ से सामान लेकर वापस घर जाते समय NH353 रोड सुवरमाल मोड़ क्रास कर अपने साईड में जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन क्रं. CG 04 NB 9944 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना ने राजकुमार निषाद के सिर, कमर एवं पैर में चोट लगा, एवं मोटरसायकल का सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया है, इसके बाद डायल 112 से राजकुमार निषाद के ईलाज हेतू उसे बागबाहरा अस्पताल लेकर गये थे जहां डाक्टर द्वारा रिफर करने से महासमुंद जिला अस्पताल लेकर भर्ती कराया गया. वर्त्तमान में ईलाज जारी है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन क्रं0 CG 04 NB 9944 के चालक के विरूध्द अपराध धारा 281,125(A) BNS कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें