कक्षा नवमीं की छात्रा दिनभर रही छात्रावास से गायब, अधीक्षक को भी नहीं थी जानकारी
सरायपाली. प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास तोषगाँव में 11 सितंबर से एक कक्षा नवमीं की छात्रा गायब थी, जिसे ग्रामीणों ने आज सुबह लगभग 4 बजे स्कूल के पास देखा और छात्रावास के कर्मचारियों को बुलवाकर उसे छात्रावास भिजवाया.
अधीक्षक के कहने पर स्कूल में जाकर देखा गया तो उस छात्रा के दो दिनों से स्कूल न आने की जानकारी मिली. उक्त 50 सीटर छात्रावास में 75 छात्रायें रहती हैं, जिसमें प्री मैट्रिक के 63और पोस्ट मैट्रिक के 12 बच्चे शामिल हैं. आखिरकार 50 सीट कीसुविधा में 75 बच्चों को किस तरह से रखा जाता होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.
नहीं हुई है इस तरह की कोई घटनाअधीक्षक इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक नीतू पटेल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है, वे हमेशा छात्रावास में रहती हैं. उनके दादाजी की तबियत खराब होने के कारण उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण अवकाश नहीं लिया.
छात्रावास में उस तरह से किसी प्रकार की घटना न होने की बात उन्होंने कही. सभी बच्चे स्कूल गए हैं, जिसकी पुष्टि स्कूल जाकर भी कर सकते हैं. वहीं खण्ड प्रभारी आदिम जाति कल्याण विभाग अजय माधवन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि छात्रावास अधीक्षक द्वारा आज के लिए छुट्टी की मांग की गई थी.उन्होंने इस तरह के किसी घटना की सूचना न मिलने की बात कही.