एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को सरायपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में पिछले 1 साल से फरार आरोपी को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरायपाली थाना में पदस्थ एसआई वीणा साहू ने बताया कि 15 सितंबर 2018 को सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बारडोली की 10 वर्षीया बालिका गांव में तालाब किनारे फूल तोडऩे गई थी, तभी उसी गांव के आरोपी रतीलाल पिता पुनीत चौहान (25) ने नाबालिग को अकेली पाकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की ने जैसे-तैसे कर अपने आप को आरोपी के चंगुल छुड़ाकर और घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने सरायपाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरायपाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376 एबी 511 आईपीसी की धारा 10 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सरायपाली थाना की एसआई वीणा साहू व सतीश साहू ने आरोपी को आज सिंघोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।