महासमुंद : 8 जून 2026 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन, स्थानीय... - CG Sandesh

महासमुंद : 8 जून 2026 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन, स्थानीय युवाओं को मिलंगे रोजगार के अवसर

स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), महासमुन्द द्वारा 08 जून 2026 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 09:00 बजे से आईटीआई परिसर, लभराखुर्द बीज निगम के पास, महासमुन्द में आयोजित होगा।

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत अधिक से अधिक उद्योग एवं प्रतिष्ठानों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeship.gov.in पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

अप्रेंटिसशिप मेले में जिले के समस्त उद्योग, प्रतिष्ठान एवं निजी संस्थान अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट उपलब्ध कराने हेतु सम्मिलित हो सकते हैं। वहीं आईटीआई उत्तीर्ण एवं अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवा अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 08 जून को प्रातः 10:00 बजे से आईटीआई परिसर में उपस्थित होकर मेले में सहभागिता कर सकते हैं।

मेले के दौरान प्रशिक्षणार्थियों एवं औद्योगिक-प्रतिष्ठानों के लिए राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर स्पॉट पंजीयन की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे अभ्यर्थियों एवं नियोजकों को मौके पर ही पंजीयन एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, महासमुन्द से संपर्क कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें