किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा - CG Sandesh

किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा

धमतरी जिला देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों यानी पैक्स के माध्यम से किसानों को ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की दस पैक्स समितियों में यह सुविधा शुरू की गई है। लोहरसी में आयोजित कार्यक्रम में इस पहल का शुभारंभ किया गया और प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने ड्रोन स्प्रेयर का प्रदर्शन किया। 

अधिकारियों के अनुसार ड्रोन तकनीक से उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय और कम लागत में किया जा सकेगा। इससे किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने में मदद मिलेगी और कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें