महालेखाकार कार्यालय द्वारा जिला कोषालय महासमुंद में 3 से 5 ज... - CG Sandesh

महालेखाकार कार्यालय द्वारा जिला कोषालय महासमुंद में 3 से 5 जून तक शिविर का आयोजन

जिले के शासकीय कर्मचारियों एवं जीपीएफ अभिदाताओं से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए महालेखाकार कार्यालय द्वारा 3 जून से 5 जून 2026 तक जिला कोषालय महासमुंद में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में दिवंगत, सेवानिवृत्त एवं कार्यरत जीपीएफ अभिदाताओं के ऋणात्मक शेष, अनपोस्ट क्रेडिट/डेबिट, फुलवांट, पार्ट वांट सहित अन्य लंबित प्रकरणों से संबंधित कार्यवाही की जाएगी। संबंधित समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों/प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त प्रकरणों से संबंधित मूल दस्तावेजों एंव अभिलेखों की प्रमाणित प्रति सहित निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें